कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन सुपर लीग का, जहां अभिषेक बच्चन की टीम चेन्नई एफसी ने केरल ब्लास्टर्स एफसी को हराकर सेमी फाइनल में एंट्री पक्की कर ली है। लेकिन यहां जो सबके आकर्षण का केन्द्र रही, बच्चन परिवार की बहू, ऐश।
ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ मैच का मजा लेने पहुंची थी। जैसे ही चेन्नई टीम ने जीत दर्ज की अभिषेक-ऐश मैदान में उतर आए और दोनों ने जमकर खुशी मनाई। इतना ही नही, बल्कि अभिषेक-ऐश्वर्या ने अपना फेमस नागिन डांस किया।
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक के किरदार में जिस एक बात ने लोगों का ध्यान आकर्षिक किया, वह था नंदू का नागिन डांस। पूरी फिल्म में नंदू एक स्पेशल नागिन स्टेप करता नजर आता है। लेकिन अब अभिषेक ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय भी यह डांस करते हुए दिखीं।
मैदान के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक के इस नागिन डांस ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और फिर क्या था। अभिषेक ने ट्विटर पर इस बात का जिक्र करते हुए ट्वीट भी किया है, 'बीती रात शानदार जीत मिली।।और मैंने अपनी पत्नी को नागिन डांस भी सिखाया'।