फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood vs South: नागा वामसी की बॉलीवुड पर टिप्पणी बोनी कपूर को नहीं आई पसंद, दिया ये करारा जवाब

Tue, 31 Dec 2024 11:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood vs South: तेलुगु निर्माता नागा वामसी ने हाल ही में कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉलीवुड का नजरिया बदल दिया है। हालांकि बोनी कपूर उनकी इस बात से सहमत नजर नहीं आए।
विज्ञापन
बोनी कपूर, नागा वामसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गुंटूर कारम' और 'देवरा' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले तेलुगु फिल्म निर्माता नागा वामसी ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया। उनके मुताबिक दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉलीवुड का नजरिया बदल दिया है। नागा वामसी का कहना है कि बॉलीवुड अब सिर्फ मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा और जुहू के लिए फिल्में बनाने में फंस चुका है। वहीं, दक्षिण भारतीय सिनेमा ने दर्शकों के सोचने और फिल्मों को देखने के तरीके में बदलाव किया है। यह बयान उन्होंने गैलाटा प्लस के एक कार्यक्रम में दिया। इसमें फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी शामिल थे। बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बात की। उन्होंने कहा, "तेलुगु फिल्मों का अमेरिका में एक खास बाजार है, तमिल फिल्मों का सिंगापुर और मलेशिया में और खाड़ी देशों में भी सिनेमा का बहुत बड़ा बाजार है।"

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना

नागा वामसी ने की बॉलीवुड पर टिप्पणी
इस पर नागा वामसी ने कहा, "खाड़ी देशों में मलयालम सिनेमा का भी एक बड़ा बाजार है।" निर्माता अर्चना कलपति और सिद्धार्थ ने नागा की बात से सहमति जताई। नागा वामसी ने फिर बोनी कपूर से सीधे तौर पर कहा, "आपको यह स्वीकार करना होगा कि दक्षिण भारतीय सिनेमा ने बॉलीवुड का नजरिया बदल दिया है, क्योंकि आप लोग सिर्फ बांद्रा और जुहू के लिए फिल्में बनाने में फंस चुके हैं। आपने बाहुबली, आरआरआर, एनिमल और जवान जैसी फिल्में के साथ इस बदलाव को देखा है।"
यह भी पढ़ें-  Game Changer: क्या है 'गेम चेंजर' का शाहरुख की 'जवान' से खास कनेक्शन? ट्रेलर की रिलीज से पहले खुला बड़ा राज

बयान पर बोनी ने जताई हैरानी
बोनी कपूर ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा, "ऐसा नहीं है।" इस पर नागा वामसी ने जवाब दिया, "सर, मुगल-ए-आजम के बाद आपने बाहुबली और आरआरआर जैसी तेलुगु फिल्मों का उदाहरण दिया, लेकिन आपने किसी हिंदी फिल्म का जिक्र नहीं किया।" बोनी कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम इस मंच पर हर बात नहीं कह सकते, हमें इस पर व्यापक रूप से बात करनी होगी। जब मैं मुगल-ए-आजम, बाहुबली आदि का जिक्र करता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं कि मैंने अन्य फिल्मों को नजरअंदाज किया है। मुझे उन फिल्मों के बारे में जानकारी है। मैं उंगलियों पर उन फिल्मों को गिना सकता हूं। लेकिन मेरा ऐसा बिल्कुल भी मानना नहीं है कि तेलुगु सिनेमा ने हमें कुछ सिखाया है।"

बोनी कपूर ने अल्लू अर्जुन का दिया उदाहरण
नागा वामसी ने फिर स्पष्ट किया कि वह सिर्फ इवेंट और मास एंटरटेनर्स के बारे में बात कर रहे थे। तब बोनी कपूर ने कहा कि पुष्पा 2 के एक्टर ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसक हैं, वह एनटी रामाराव के फैन भी हो सकते थे।" नागा वामसी ने इस पर कहा कि वह शाहरुख खान के फैन हैं और अल्लू अर्जुन भी चिरंजीवी के बड़े प्रशंसक हैं। 
विज्ञापन

नागा वामसी ने दी सफाई
उन्होंने यह भी कहा, "यह कोई भाषा की समस्या नहीं है, बल्कि यह समझने की बात है कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। दर्शक क्या पसंद करते हैं, वह चीज ही सबसे महत्वपूर्ण है। आजकल मराठी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जैसे सैराट ने 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दर्शकों का नजरिया बदल चुका है और यह बदलाव ओटीटी प्लेटफार्मों के प्रभाव से आया है।" अर्चना कलपति ने इस चर्चा को खत्म करते हुए 'मंजुमेल बॉयज' का उदाहरण दिया। यह एक मलयालम फिल्म थी, लेकिन तमिलनाडु में उसे काफी सराहा गया। उन्होंने कहा कि हम कभी नहीं जान सकते कि दर्शक किसी फिल्म से क्या सीखते हैं या क्या समझते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें