अमिताभ के पैर छू लिए
जब नागा और शोभिता साथ में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पहुंचे तो उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। उन्हें देखकर दोनों मुस्कुरा उठे। चैतन्य ने अमिताभ को देखते ही उनके पैर छू लिए। इस व्यवहार से अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हुए और उन्होंने नागा को गले लगा लिया। दोनों ने थोड़ी देर बात की और समारोह में शामिल हुए। नागा के साथ इस समारोह में शोभिता भी शामिल हुईं। वह साड़ी पहनकर इंवेट में आईं। उन पर यह भारतीय परिधान काफी अच्छा लग रहा था।
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की तैयारियों में व्यस्त होने वाले हैं नागा
जल्द ही नागा और शोभिता अपनी शादी की तैयारियां शुरू करेंगेए वह दिसंबर माह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ मौजूद आखिर तस्वीर को भी अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया। फैंस का कहना है कि ऐसा करके वह एक नई शुरुआत शोभिता के साथ करने वाले हैं।
कुछ समय में आएगी बड़ी फिल्म
नागा चैतन्य इन दिनों अपने निजी जीवन में काफी व्यस्त हैं लेकिन जल्द ही उनकी एक फिल्म 'थंडेल' रिलीज हो सकती है। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है। नागा भी इसमें एक दमदार रोल करते हुए नजर आएंगे। वह कुछ और फिल्में भी कर रहे हैं लेकिन अभी उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा भी वह कुछ फिल्मों में काम करने वाले हैं। जिनके बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।