फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2 Remake: कार्तिक आर्यन के रोल में दिखेगा साउथ का यह स्टार, तब्बू का किरदार भी हुआ फाइनल!

Sun, 04 Jun 2023 11:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी काफी पसंद किया गया था। तो वहीं अब खबर है कि भूल भुलैया 2 की साउथ में रीमेक बनने जा रही है।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद भूल भुलैया का पार्ट 2 भी रिलीज किया गया। जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचा दिया था। अब खबर है कि भूल भुलैया 2 की साउथ में रीमेक बनने जा रही है।

विज्ञापन

भूल भुलैया 2 का निर्माण केई ज्ञानवेल राजा करने वाले हैं। फिल्म को तमिल, तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई-अगस्त के महीने में शुरू हो जाएगी। ज्ञानवेल ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। केई ज्ञानवेल राजा ने बताया कि इस फिल्म को दक्षिण भारत के दर्शकों के टेस्ट के अनुसार बनाया जाएगा।

नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के रोल के लिए ज्ञानवेल के पास नागा चैतन्य, वरुण तेज, कल्याण राम नंदमुरी और नितिन जैसे कलाकारों की एक लंबी सूची है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किरदार के लिए नागा चैतन्य को फाइनल किया गया है। तब्बू की भूमिका निभाने के लिए ज्योतिका का नाम चर्चा में है। वहीं जब ये सवाल ज्ञानवेल से पूछा गया कि कार्तिक आर्यन के किरदार के लिए नागा के नाम पर मुहर लगी है? तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि आपको यह किसने बताया? उन्होंने स्पष्ट रूप से इसपर बात नहीं की।
विज्ञापन

ज्ञानवेल ने कहा, 'कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हम केवल स्पष्ट तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। हम सही कलाकारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।' उधर, मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि साउथ में इस फिल्म का नाम ब्रह्मपुत्र होगा। जब इसे लेकर ज्ञानवेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ' शीर्षक बताना जल्दबाजी होगी क्योंकि हमने विशेष रूप से किसी शीर्षक की पुष्टि नहीं की है। हालांकि शीर्षक के लिए हमारे पास कुछ सुझाव हैं।'

यह भी पढ़ें: जब मनोज की पत्नी शबाना ने 'द फैमिली मैन' को समझ लिया था सीरियल, अभिनेता को दी थी यह नसीहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें