फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Raza Husain: थिएटर के उस्ताद आमिर रजा हुसैन का हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 04 Jun 2023 10:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर एक्टर, थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस सदमे में हैं।
विज्ञापन
आमिर रजा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, एक के बाद एक आ रही बुरी खबरों से कलाकार भी सदमे में हैं। फिल्मी दुनिया के जाने-माने डायरेक्टर-एक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन अब इस दुनिया में नहीं हैं। आमिर रजा हुसैन की निधन के बाद इंडस्ट्री को एक और धक्का पहुंचा है। वे अपने पीछे पत्नी विराट तलवार और दो बेटों को छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन

बीते शनिवार 3 जून को उनका निधन हो गया, जिस वजह से फिल्मी दुनिया में शोक फैल गया है। ‘बाहुबली’, ‘RRR’ और अब आने वाली ‘आदिपुरुष’ जैसी बड़े पर्दे की फिल्मों से बहुत पहले आमिर रजा हुसैन की क्रिएटिव पॉवर ने भारत को ‘द फिफ्टी डे वॉर’ के जरिए एक मेगा थिएटर प्रोडक्शन का अनुभव कराया, जिसे वर्ष 2000 तक किसी भी पैमाने या दृष्टि से दोहराया नहीं गया। 

यह भी पढ़ें:  निम्रत कौर को इरफान खान ने दी थी यह बड़ी सलाह, 10 वर्ष बाद एक्ट्रेस ने खुलासे से बढ़ाई हलचल
 

आमिर रजा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे आमिर रजा हुसैन
हुसैन का जन्म 6 जनवरी, 1957 को एक कुलीन अवधी परिवार में हुआ था।  उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।  हुसैन की परवरिश उनकी मां ने की। हुसैन ने मेयो कॉलेज, अजमेर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास पढ़ा, जहां उन्होंने जॉय माइकल, बैरी जॉन और मार्कस मर्च जैसे दिग्गजों के निर्देशन में कई कॉलेज नाटकों में अभिनय किया। 
विज्ञापन

हुसैन ने इन फिल्मों में किया था अभिनय
हुसैन दो फिल्मों में दिखाई दिए इनमें 'किम' (1984) में, रुडयार्ड किपलिंग के नॉवेल पर बेस्ड़ फिल्म जिसमें पीटर ओ'टोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शशांक घोष की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा, 'खुबसूरत' (2014), जिसमें सोनम कपूर और फवाद ने अभिनय किया था। 

यह भी पढ़ें: बेहद कम उम्र में नूतन ने इंडस्ट्री में रखा कदम, 60 के दशक में स्विमसूट पहन मचा दिया था तहलका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें