मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण केस को देखने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दिलीप के दोस्त एक्टर- डायरेक्टर नादिर शाह को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार कर रही है। बता दें इससे पहले भी दिलीप के साथ ये स्पेशल टीम इस मामले पर नादिर शाह से पूछताछ कर चुकी है।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो नाहिर शाह ने केरल हाई कोर्ट के पास एंटीसिपेट्री बेल के लिए एक याचिका भेजी है। गौरतलब है कि नादिर शाह को सीने में दर्द की शिकायत करने के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नादिर ने अपनी याचिका में शिकायत की है कि जांच करने वाले अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी है।
पढ़ें- देवर और बेटी मीशा के साथ मीरा ने मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
कहा जा रहा है कि नादिर शाह ने हाल ही में अलुवा में बंद दिलीप से भी मुलाकात की है। बता दें कि दिलीप को पुलिस ने मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण केस का मास्टरमाइंड मानते हुए 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रच ली थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।