ओरी का इब्राहिम के लिए मजेदार वीडियो
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम को ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक मज़दार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ट्रक सड़क पर सामान गिराते दिखाई दे रहा है, जिसे पीछे की कार वाला उठा लेता है। लेकिन मजा तब बढ़ा जब ट्रक से एक सूअर गिरता है और वीडियो में सूअर की जगह इब्राहिम को कार में बैठा दिखाया गया। यह देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी बात बता रहे हैं। ओरी ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक इब्राहिम अली खान, तुम्हारे इस खास दिन के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ें:
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने खास अंदाज में बेटी रिया को दी जन्मदिन की बधाई, नंबर वन क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर
यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। वहीं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हंसने वाली इमोजी डाली। एक फैन ने मजाक में लिखा, "अगर इब्राहिम... है, तो बाकी मर्दों का क्या होगा!" एक और यूजर ने लिखा, "शानदार" एक और यूजर ने लिखा, "ओरी भाई कमाल है।" सबने इस मजेदार बधाई की तारीफ की।
इह्राहिम की बहन सारा अली खान और मां अमृता ने भी किया विश
इब्राहिम के जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें उनकी बहन सारा अली खान और मां अमृता सिंह भी शामिल हैं। नादानियां की निर्देशक शौना गौतम ने जश्न की एक तस्वीर के साथ हार्दिक शुभकामनाएं शेयर की है, जहां इब्राहिम अपनी फिल्म नादानियां के पोस्टर वाले कस्टमाइज्ड केक के पास पोज देते दिखाई दे रहे हैं।