तेजस्वी प्रकाश स्टारर शो ‘नागिन 6’ अब ऑफएयर होने वाला है। इस सुपरनैचुरल शो का लास्ट एपिसोड इस वीकेंड पर टेलीकास्ट होगा।
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 6 टेलीविजन पर पसंद किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन-6 का पहला एपिसोड 12 फरवरी 2022 को ऑन एयर हुआ था और अब साल भर बाद सबकी चहेती नागिन तेजस्वी प्रकाश जल्द ही अपने फैंस को अलविदा कहने जा रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। शो की कहानी को लोगों ने खूब एन्जॉय कर रहे थे, तो वहीं टीआरपी भी शो की काफी अच्छी जा रही थी। हालांकि, बाद में शो में जो ट्विस्ट एंड टर्न आए, वह दर्शकों को कुछ रास नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नागिन-6' का आखिरी एपिसोड इस वीकेंड यानी कि 9 तारीख को ऑन एयर होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक शो को पहले खराब टीआरपी की वजह से फरवरी के मिड में ऑफएयर किया जाना था। हालांकि जनता की डिमांड पर इसे मार्च तक बढ़ाया गया और फिर इस महीने तक बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स अब ‘नागिन 7’ को बिल्कुल नई कास्ट के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज की तारीख और समय के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।