फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahekk Chahal: टीवी की 'नागिन' महक चहल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, बोलीं- ऐसा लगा जैसे मेरे सीने में...

Tue, 10 Jan 2023 10:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन एक्ट्रेस महक चहल खराब स्वास्थ के चलते पिछले आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री महक लंबे समय से स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं हैं।

विज्ञापन
महक चहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागिन 6 की ऐक्ट्रेस महक चहल तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में हुई भर्ती, टेलीविजन के पॉपुलर शो 'नागिन 6' में नजर आने वाली एक्ट्रेस महक चहल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महक पिछले आठ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी हेल्थ अपडेट साझा की। जिसके अनुसार फिलहाल एक्ट्रेस की तबीयत में पहले से काफी सुधार है, लेकिन अभी उन्हें अस्पताल में ही डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।
 

महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान महक बताती हैं कि, 'मुझे निमोनिया हो गया था और मैं पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू  में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर भर्ती थी'। अभिनेत्री बताती हैं की, '2 जनवरी के दिन मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से मैं यही पर हूं। क्योंकि अभी भी बहुत बार मेरा ऑक्सीजन ऊपर और नीचे हो जाता है। मेरे दोनों फेफड़े बुरी तरह से इफेक्टिड है। आगे 'एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ‘वह आराम करना चाहती थी इसलिए उन्होंने किसी को इस बात कि जानकारी नहीं दी'। हालांकि पहले मैंने सोचा था कि ये नॉर्मल सर्दी है, लेकिन फिर पता चला कि ये निमोनिया है।
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री महक सिर्फ टीवी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट 'छोड़ों ना यारा', 'यमला पगला दीवाना' और 'मुंबई कटिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 5 में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बेशरम रंग पर फूटा केजीएफ एक्टर का गुस्सा, बोले- ऐसा कंटेंट भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें