दोनों बेटों को लेकर क्या बोले परेश रावल
परेश रावल ने आगे बताया कि कई बार उनके और उनके बच्चों के विचार अलग होते हैं, लेकिन बाद में सोचने पर उन्हें लगता है कि उनके बच्चे सही होते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मेरे दोनों बेटे, अनिरुद्ध और आदित्य, बहुत समझदार और संतुलित हैं। जब आप उनसे बहस करते हैं, तो उनके विचार आपसे अलग हो सकते हैं, लेकिन अगर आप खुले मन से सोचें तो पता चलता है कि वे सही कह रहे होते हैं। मुझे लगता है कि समाज को सिर्फ दो अच्छे एक्टर्स ही नहीं, बल्कि दो अच्छे इंसान भी मिले हैं।’
बता दें कि आदित्य रावल हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। अब वह जल्द ही ‘सुंदर पूनम’ में सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे।
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
वहीं, परेश रावल जल्द ही अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत एक्टर असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।