फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से पहले दोस्त थे अक्षय और तब्बू, एक्टर ने शेयर की पुरानी यादें; कहा- ‘हम साथ डांस अकैडमी जाते थे’

Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार और तब्बू एक बार फिर ‘भूत बंगला’ फिल्म के जरिए साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने तब्बू के साथ दोस्ती के कुछ किस्से शेयर किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म में एक बार फिर कॉमेडी और हॉरर का तड़का देखने को मिलेगा। साथ ही अक्षय कुमार और तब्बू भी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी को फैंस ने पहली बार 1996 की हिट फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ में साथ देखा था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में आने से भी पहले की है।

विज्ञापन


अक्षय और तब्बू 38 वर्षों से हैं दोस्त
मुंबई में फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह तब्बू को पिछले 39 वर्षों से जानते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक ही डांस अकैडमी में साथ में डांस सीखने जाया करते थे।

मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं आप सबको अपने और तब्बू के बारे में एक बात बताना चाहता हूं। मैं तब्बू को 39 वर्षों से जानता हूं। हम दोनों साथ में डांस अकैडमी जाते थे।’ इस पर तब्बू ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘ये मुझे बाइक पर लेने भी आते थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला' 
अक्षय कुमार और तब्बू आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ में साथ नजर आए थे, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। अब पूरे 25 साल बाद दोनों फिर से फिल्म ‘भूत बंगला’ में साथ दिखेंगे।

इस फिल्म को भी प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें