फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों पर परिणीति ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अमर उजाला को बताई सच्चाई

Sun, 16 Dec 2018 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Parineeti Chopra - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा और विश्व सिनेमा के बीच झूल रहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है। अमर उजाला को परिणीति ने बताया है कि उनकी शादी को लेकर फैलाई जा रही खबर सच नहीं है।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से शादी के बाद से ही इस तरह की खबरें आ रही हैं कि जल्द ही परिणीति चोपड़ा भी अपने पुराने दोस्त चरित देसाई के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। चरित देसाई एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर हैं और इस साल उनके निर्देशित टी सीरीज के तमाम म्यूजिक वीडियोज की काफी आलोचना हुई है। कंपनी के मालिक भूषण कुमार को उनके काम को लेकर इतनी नाराजगी रही है कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा का बतौर सिंगर एक म्यूजिक सिंगल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।

परिणीति और चरित देसाई की शादी की खबरों को लेकर भी तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि चरित देसाई ने खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए ही परिणीति के साथ शादी वाली खबर मीडिया में फैलाई। इस बारे में जब अमर उजाला ने परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें