बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद राधिका ने ही दी।
भारत में 1 घंटे ठप रहा Facebook, करोड़ों यूजर्स हुए बेचैन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के साथ आज दिन में कई परेशानियां आई। कई आम लोगों ने भी अपने अकाउंट हैक होने की जानकारी दी, तो फेसबुक का सर्वर भी बीच में डाउन होता रहा। इसी कड़ी में किसी ने राधिका आप्टे का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। राधिका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेरा फेसबुक अकाउंट फिर से हैक हो गया है। कोई मुझे फेसबुक मैसेज न भेजे। मेरा अकाउंट हैक हो चुका है। इससे पहले भी उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था।
My Facebook Account has been hacked again. Please don't msg me on messenger. Thank you
— Radhika Apte (@radhika_apte) August 26, 2017
मौजूदा समय में राधिका बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान के साथ ‘बाजार’ फिल्म में काम कर रही हैं। इसके असाला वो सैफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ टीवी सिरीज में भी दिखने वाली हैं। ये टीवी सिरीज नेटफ्लिक्स पर दिखेगा, जिसमें राधिका एक रॉ एजेंट के किरदार में दिखेंगी।
राधिका ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से आई थी। राधिका ‘शोर इन द सिटी’, ‘कबाली’, ‘फोबिया’, ‘बदलापुर’, ‘मांझी-द मॉउंटैन मैन’ जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।