म्यूजिक रिएल्टी शोज को लेकर खिंची तलवारें, रिएल्टी में ड्रामा मिलना ठीक नहीं
टेलीविजन पर दिखने वाले म्यूजिक रिएल्टी शोज में दिखाए जाने वाले ड्रामा को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित गायकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। इसकी शुरूआत सोनू निगम ने की जब उन्होंने टेलीविजन के इन शोज में चैनलों की टीम के क्रिएटिविटी में दखल को बिल्कुल गलत बताया। अब इसमें अपना सुर मिलाया है मशहूर गायिका ममता शर्मा ने।
रेडियो के एक सिंगिंग टैलेंट शो को जज करने पहुंची ममता शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहाए ष्टीवी रिएल्टी शोज में जो बात मुझे सबसे ज्यादा खटकती है वह है किसी सिंगर को उसकी पृष्ठभूमि के हिसाब से जज करना। अब अगर कोई गायक अच्छे घर से हैए उसकी परवरिश पर माता-पिता ने लाखों खर्च किए हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि अच्छी तालीम मिलने से वह अच्छा सिंगर बन ही जाएगा। रिएल्टी शोज का ये ड्रामा मुझे पसंद नहीं आता। अगर रिएल्टी शो है तो असलियत दिखाओ ना। उसकी स्क्रिप्ट बनाकर परदे पर पेश करना ठीक नहीं हैं।
ममता शर्मा का ये भी मानना है कि गायकों को जज करते समय भी काफी सावधानी की जरूरत है। नहीं तो किसी अच्छे गायक को काफी हताशा हो सकती है। वह कहती हैं गायिकी ईश्वर का वरदान होती है। इसे आप किसी के भीतर डाल नहीं सकते। पूरी जिंदगी लग जाती है किसी बेसुरे इंसान को गाना सीखने में और वह सीख नहीं पाता और जिनके पास ये प्रतिभा कुदरती होती है। उन्हें बस थोड़ी साज संभाल की जरूरत होती है। हर गायक को उसके इसी टैलेंट से जज किया जाना जरूरी है न कि वह कहां से आया, उसका संघर्ष कैसा है या फिर उसके साथ क्या ट्रेजैडी जुड़ी है।