नाना चुडास्मा एक ऐसा नाम जिसे मुंबई में रहने वाला हर एक व्यक्ति जानता है। जिन्होंने मुंबई को एक बेहतर जगह बनाने के लिए कई तरह के संगठन बनाए। यह मुंबई के शेरिफ और मेयर भी रह चुके थे, इन्होनें अपने जीवन काल में कई अच्छे काम किए जिन्हें मुंबई हमेशा याद रखेगा।
इनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर पॉलीटीशियंस और बडे़-बड़े बिजनेसमैन भी पहुंचे। शबाना आजमी, रेखा, वहीदा रहमान, रवीना टंडन, जूही चावला, सुनील शेट्टी वह पत्नी माना शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और उनकी मां वृंदा राय के साथ कई अन्य एक्टर्स ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों अंबानी भाइयों मुकेश और अनिल को भी इस प्रेयर मीट में देखा गया।
बता दें कि नाना चुडास्मा मुंबई के शैरिफ और मेयर रह चुके थे। 23 दिसंबर को बीमारी के चलते हो गया था उनका निधन हो गया था।