फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritam Best 20 Songs: अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें प्रीतम के ये 20 शानदार गाने, बार-बार सुनने का करेगा मन

Tue, 14 Jun 2022 08:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रीतम चक्रवर्ती म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उनकी गिनती ऐसे संगीतकारों में होती है जो लगातार हिट गानों से लोगों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए उनके द्वारा कंपोज किए गए शानदार 20 गाने लाए हैं जिन्हें आप कहीं भी और कभी भी सुन सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रीतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली संगीतकारों में होती है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं जिसकी वजह से उन्हें हिट मशीन भी कहा जाता है। उनके कंपोज किए गए कई ऐसे गाने हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। प्रीतम अब तक दर्जनों हिंदी फिल्मों में अपना सुपरहिट संगीत देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको प्रीतम के उन 20 सुपरहिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग आज भी अपने प्लेलिस्ट में जरूर रखते हैं।

विज्ञापन

तू ही मेरी शब है
यह गाना प्रीतम के शुरुआती करियर के समय का है। इस फिल्म का नाम गैंगस्टर था। फिल्म में उनका संगीत काफी हिट रहा था। केके की आवाज में तू ही मेरी शब गाने ने लोगों को दीवाना बना दिया था।

तुम से ही
फिल्म जब वी मेट का यह गाना कितनी बार भी सुनने पर इससे दिल नहीं भरता। इस गाने को प्रीतम ने बड़े ही खूबसूरती से गाया है। गाने में मोहित चौहान की जादुई आवाज ने चार चांद लगा दिए थे। आज भी ज्यादातर लोग इसे अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करते हैं।

आओगे जब तुम
यूं तो जब वी मेट के सारे गाने सुपरहिट हैं। लेकिन 'आओगे जब तुम' एक ऐसा क्लासिकल गाना है जो सुकून का अहसास दिलाता है। इस गाने को उस्ताद राशिद खाने ने गाया था। गाने को सुनकर बिलकुल भी नहीं लगता कि यह 15 साल पुराना है।

अलविदा
लाइव इन ए मेट्रो का यह गाना प्रीतम ने क्या कमाल का कंपोज किया है। यह गाना काफी एनर्जेटिक है जिसे बांग्लादेशी सिंगर जेम्स ने गाया है। इस गाने को टूटे दिल वाले आशिक आज भी सुनना पसंद करते हैं।

पहली नजर में
अब्बास मस्तान की फिल्म रेस के गानों ने म्यूजिक रिलीज के बाद धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का एक गाना पहली नजर में लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। इस गाने को आतिफ असलम ने गाया था। यह गाना सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु पर फिल्माया गया था।

तेरी ओर
सिंह इज किंग फिल्म के गाने तो सभी अच्छे हैं लेकिन तेरी ओर की बात ही कुछ अलग है। इस गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया था। यह गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था। आज भी यह गाना सुनने में एकदम फ्रेश लगता है।

जरा सा
फिल्म जन्नत को प्रीतम के शानदार संगीत के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के 'जरा सा' गाने को केके ने अपनी आवाज से सजाया था। इस रोमांटिक गाने को लोगों का खूब प्यार मिला था।

तूने जो न कहा
फिल्म न्यूयॉर्क का यह गाना आज भी कई लोगों के दिल के करीब है। मोहित चौहान की आवाज में यह गाना आपको जरूर पसंद आएगा। इस गाने को जॉन अब्राहम, नील  नितिन मुकेश और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया था।

तुम मिले
तुम मिले गाना भी प्रीतम की हिट लिस्ट में शामिल है। नीरज श्रीधर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह एक रोमांटिक सॉन्ग है,  जिसे इमरान हाशमी और सोहा अली खान पर फिल्माया गया है। यह कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म का टाइटल सॉन्ग था जो लोगों की प्लेलिस्ट में आज भी मिल जाता है।

संग हूं तेरे
यह गाना जन्नत 2 का है जिसे केके ने गाया है। इस गाने की खासियत यह है कि इसे लूप पर कई बार सुना जा सकता है। बता दें कि जन्नत 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने लीड रोल  निभाया था।

आई एम इन लव
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई फिल्म का यह गाना सुनकर आज भी लोगों का मूड रोमांटिक हो जाता है। इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी थी। आज भी लोगों के प्लेलिस्ट में यह गाना आसानी से मिल जाता है।

क्यों
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म बर्फी का यह गाना मस्ती मजाक का एहसास दिलाता है। इस गाने को पापॉन ने गाया था। गाने में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे।

फिर ले आया दिल
बर्फी का एक और गाना जो लोगों के दिलों के काफी करीब है वह गाना 'फिर ले आया दिल' है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।  सुनने में यह गाना काफी मधुर है। यह प्रीतम की उम्दा कंपोजिशन में से एक है।

पार्टी ऑन माई माइंड
इस गाने के टाइटल से ही आपको पता चल गया होगा कि यह पार्टी सॉन्ग है। साल 2013 में रिलीज हुआ यह गाना काफी हिट हुआ था। आज भी पार्टियों में लोग इस गाने पर थिरकते नजर आते हैं।

गेरुआ
शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का यह गाना साल 2015 के सबसे हिट गानों में से एक था। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। काजोल और शाहरुख की जोड़ी ने इस रोमांटिक गाने में चार चांद लगा दिए थे।

ते आमो
फिल्म दम मारो दम भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा सकी हो लेकिन इसके गाने काफी हिट साबित हुए थे। इस फिल्म का गाना ते आमो एक रोमांटिक सॉन्ग था जिसे राणा दग्गुबाती पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी लोग खाली समय में सुनना पसंद करते हैं।

सुबह होने न दे
फिल्म देसी ब्वॉयज का यह गाना काफी कैची है। यह एक पार्टी सॉन्ग है जिसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम नजर आए थे। प्रीतम ने इस गाने को ऐसा कंपोज किया है कि सुनकर ऐसा नहीं लगता कि यह कई साल पुराना गाना है।

सजदे
फिल्म खट्टा मीठा के इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था। केके की आवाज और प्रीतम के संगीत से तैयार हुआ यह गाना आज भी कहीं न कहीं सुनने को जरूर मिल जाता है।

कलंक
फिल्म कलंक का टाइटल सॉन्ग प्रीतम के कंपोजिशन का एक बेहतरीन नमूना है। इस गाने को जितनी अच्छी तरह से कंपोज किया गया है उतनी ही अच्छी तरह से इस अरिजीत सिंह ने गाया भी है। कंलक फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो लेकिन इसका यह गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

हरदम हमदम
फिल्म लूडो का यह गाना काफी रोमांटिक है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने को सुनकर आपको मूड बिलकुल फ्रेश हो जाएगा। इस गाने को सईद कादरी ने लिखा है। इससे पहले भी सईद कई हिट गाने लिख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें