फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadesh Shrivastava: अमिताभ बच्चन के ‘शावा शावा’ को आवाज देने वाले सिंगर पर बनेगी फिल्म, बेटा निभाएगा किरदार

Sun, 19 Jun 2022 10:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत संगीतकार और गायक आदेश श्रीवास्तव का 51 वर्ष की आयु में कैंसर के चलते 5 सितंबर 2015 को निधन हो गया था। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। अब उनकी बायोपिक बनेगी, जिसमें उनके बेटे ही मुख्य किरदार निभाएंगे
विज्ञापन
आदेश श्रीवास्तव, अवितेश श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने देने वाले दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के जीवन पर जल्द ही एक बायोपिक बनने जा रही है। इस बायोपिक की खास बात ये होगी कि इसमें उनके बेटे अवितेश श्रीवास्तव ही उनका किरदार निभाएंगे। फादर्स डे के मौके पर इस बायोपिक की घोषणा हुई है। फिल्म में आदेश श्रीवास्तव की लव स्टोरी और उनके संघर्ष के दिनों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

'सिर्फ एक फ्राइडे' में भी दिखेंगे 
अवितेश श्रीवास्तव की डेब्यू फिल्म की घोषणा इसी साल हो चुकी है। उन्हें दीपक मुकुट और मानसी बागला ने उनके डेब्यू प्रोजेक्ट 'सिर्फ एक फ्राइडे' के लिए साइन किया था, जिसका फिलहाल प्रोडक्शन चल रहा है। वहीं, अब वह अपने पिता की बायोपिक में उनकी ही भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

अवितेश श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
अवितेश भी हैं गायक
एक बार अवितेश श्रीवास्तव ने कहा था, ‘मुझे अपने पिता से प्रेरणा मिलती है। उन्हें संगीत के बारे में गहरा ज्ञान था। मुझे उनके म्यूजिक स्टूडियो में होने की याद आती है। वह मुझे हमेशा ही कुछ नया सिखाते रहते थे और मेरी गलतियों को सुधारते थे। मुझे आज भी उनकी एनर्जी और मुस्कुराता हुआ चेहरा याद आता है।’ अवितेश जो खुद भी एक गायक हैं, ने 2020 में 'यादों' नाम से एक सिंगल रिलीज किया था। यह गीत अवितेश द्वारा रचित और लिखा गया था। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर गाने की तारीफ की थी।
विज्ञापन

कैंसर के चलते हुआ निधन
बता दें कि आदेश श्रीवास्तव कैंसर से जूझ रहे थे और इसी के चलते 5 सितंबर 2015 को 51 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गाने गाए हैं, जिनमें विशेष रूप से अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने 'शावा शावा', 'चली चली फिर चली' और 'मैं यहां तू वहां' शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें