फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरदीन खान के तलाक पर सास मुमताज ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर दामाद को लेकर कही ये बात; फिरोज खान को किया याद

Tue, 10 Mar 2026 09:22 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumtaz On Fardeen Khan Separation: मुमताज ने अपने दामाद व अभिनेता फरदीन खान को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी और फरदीन के तलाक व अलग रहने के बारे में भी प्रतिक्रिया दी…
विज्ञापन
मुमताज, फरदीन खान और नताशा माधवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटरन एक्ट्रेस मुमताज अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी बेटी नताशा माधवानी और फरदीन खान की शादी और तलाक को लेकर बात की। एक्ट्रेस इससे पहले भी दोनों के तलाक को लेकर बयान दे चुकी थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कह रहे हैं कि वो दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है। अब मुमताज ने दोनों के बीच आईं दूरियों का एक कारण फिरोज खान के निधन को भी बताया है।

पिता फिरोज खान से काफी करीब थे फरदीन

विज्ञापन

संदीप कोचर के साथ 'सितारों का सफर' के हालिया पॉडकास्ट एपिसोड में मुमताज ने फरदीन खान और अपनी बेटी नताशा माधवानी के रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब फिरोज खान का निधन हुआ, तो फरदीन खान अपने पिता से बहुत जुड़े हुए थे।

इसलिए मुझे ठीक से नहीं पता कि उस समय क्या हुआ। बच्चों की शिक्षा के लिए नताशा को लंदन भेज दिया गया था। उसके बाद, मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या गलतफहमियां पैदा हुईं। लेकिन तभी कुछ समस्याएं शुरू हुईं। मैं और क्या कह सकती हूं? और मैं क्या कहूं, वे अब खुद बड़े हो गए हैं और बच्चों के माता-पिता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुमताज और फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने की फरदीन खान की तारीफ
मुमताज ने फरदीन की इस बात के लिए भी प्रशंसा की कि वे अपने परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि फरदीन बहुत ही अच्छे और प्यारे इंसान हैं। आज भी वो बच्चों से मिलने लंदन जाते हैं। नताशा की तबीयत खराब थी और वो दस बार उनका हालचाल पूछने गए। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि आजकल के मर्द ऐसा करेंगे, लेकिन उन्होंने सब कुछ संभाल लिया।

यह खबर भी पढ़ेंः अमोल पालेकर को मिलेगा मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा पुरस्कार समारोह

प्यारे इंसान हैं फरदीन खान
मुमताज इससे पहले भी फरदीन खान और अपनी बेटी की शादी को लेकर बात कर चुकी हैं। विक्की लालवानी से बातचीत में उन्होंने उनके जन्म के समय को याद करते हुए कहा था कि आज भी फरदीन मुझे किसी रत्न की तरह लगते हैं। वो मेरे चहेते हैं। मैं उनसे इसलिए प्यार करती हूं क्योंकि जब उनका जन्म हुआ था और हम फिरोज की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब मैंने उनके सम्मान में जश्न मनाने वाली शैम्पेन पी थी। वो बहुत ही प्यारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें