फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा ताई संग मुमताज ने किया था डांस, साझा की पुरानी यादें; रुपाली गांगुली ने लिखा भावुक संदेश

Mon, 13 Apr 2026 10:29 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumtaz And Rupali Ganguly Remember Asha Bhosle: मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से सिनेमा और टीवी जगत से जुड़ी हस्तियां दुखी हैं। आज आशा ताई पंचतत्व में भी विलीन हो गईं। गायिका को याद करते हुए अभिनेत्री मुमताज और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कुछ पुरानी यादें साझा की हैं। 
विज्ञापन
मुमताज और रुपाली गांगुली ने आशा भोसले संग गुजारे खूबसूरत पल साझा किए - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी पार्श्व गायन का सुनहरा दौर आशा भोसले के साथ ही खत्म हो गया। दिग्गज गायिका के गीतों ने पुरानी हाे या नई पीढ़ी, सभी के दिलों में एक खास जगह हासिल की थी। 70 के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज और आज के समय में टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने आशा ताई को याद किया है, उनके साथ गुजारे कुछ खास पलों को फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन


मुमताज संग आशा ताई ने किया था गजब का डांस
मुमताज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह आशा ताई के साथ डांस कर रही हैं। आशा भोसले का चुलबुला अंदाज इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। वीडियो साझा करने के साथ मुमताज एक इमोशनल नोट भी लिखती हैं। वह लिखती हैं, ‘आज मुझे गहरे दुख का अहसास हो रहा है। आशा भोसले सिर्फ एक महान आवाज ही नहीं थीं बल्कि मेरे कई सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन पलों की जान थीं। उनके गानों ने मेरी परफॉर्मेंस में ऐसी जान, जादू और जज्बात भर दिए, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयान करना नामुमकिन है। उनके साथ काम करना सचमुच एक आशीर्वाद था। उनकी आवाज में ऐसा जादू था कि हर गाना यादगार बन जाता था।’ 
मुमताज आगे लिखती हैं, ‘उन्होंने मुझे और इस इंडस्ट्री को जो मधुर गीत दिए हैं, इसके लिए मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’  
विज्ञापन

 


रुपाली गांगुली ने भी साझा की पुरानी यादें 
‘अनुपमा’ सीरियल फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के साथ गुजारे कुछ खूबसूरत पलों को साझा किया है। एक पुराने वीडियो में वह आशा ताई के पैर छू रही हैं। इस वीडियो पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘आज मेरे बचपन का एक हिस्सा खोया हुआ सा लग रहा है। उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।  संजोकर रखे जाएंगे और उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके प्यार भरे शब्द मेरे लिए आशीर्वाद थे, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी।’ 
रुपाली गांगुली आगे लिखती हैं, ‘आशा ताई, आपकी गैर-मौजूदगी दिल को बहुत गहरा दुख पहुंचा रही है। महान हस्तियां हमेशा अमर रहती हैं।’  
 
सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले 
हिंदी पार्श्व गायन की दिग्गज गायिका आशा भोसले सोमवार 13 अप्रैल 2026 को पंचतत्व में विलीन हो गईं। बाॅलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें