फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मुंबई पुलिस का खुलासा, शाहरुख खान से मिलने के लिए आठ घंटे से मेकअप रूम में छिपे थे दो लोग

Wed, 08 Mar 2023 02:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के अंदर घुसने के आरोप में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए दो लोग पिछले हफ्ते अभिनेता के मेकअप रूम के अंदर लगभग आठ घंटे तक छिपे रहे पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में स्थित बंगला मन्नत में पिछले सप्ताह दो लोग अवैध रूप से घुस आए थे। जिसके बाद दोनों लोगों को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके बंगले में चोरी-छुपे घुस गये और उनके मेकअप रूम में करीबन 8 घंटे तक शाहरुख खान का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन

शाहरुख खान के मन्नत बंगले की मैनेजर कॉलीन डिसूजा ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि बंगले पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने 2 फरवरी की सुबह 11 बजे उन्हें फोन कर बताया कि दो लोग बंगले में घुस गये थे। दोनों आरोपी शाहरुख के बंगले की तीसरी मंजिल पर स्थित मेकअप रूम तक पहुंच गए थे और वे रात करीबन 3 बजे से लेकर सुबह के 10:30 बजे तक वहीं बैठकर शाहरुख खान का इंतजार कर रहे थे।

शाहरुख खान - फोटो : social media
अफआईआर के मुताबिक जब मन्नत की हाउसकीपिंग में काम करने वाला सतीश वहां साफसफाई करने पहुंचा तो उसने इन दोनों को वहां छिपा देख लिया। जिसके बाद सतीश ने दोनों को वहां से बाहर लॉबी में निकाला और तभी शाहरुख खान वहां अचानक इन दोनों को देखकर चौंक गए। इसके बाद मन्नत के गार्ड आये और दोनों को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम पठान साहिल सलीम खान और राम सराफ कुशवाह है। दोनों गुजरात के भरूच के रहने वाले है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की जांच की गई कोई भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली. उनके परिवार वालों को भी बताया गया, जिसके बाद उन दोनों के घर वाले आये और उनकी जमानत कराई।

यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म के साथ ही बनेगी हिंदी में 'दृश्यम 3', अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ करेंगे शूटिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें