राधिका मदान
इन दिनों राधिका मदान फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर सुर्खियों में बना हुई हैं। आज राधिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई में फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। राधिका का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
राधिका का लुक
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका ने हल्के नीले रंग का स्टाइलिश प्लाजो के साथ मल्टीकलर का टॉप कैरी किया है। इस टॉप का लुक कोट जैसा डिजाइन किया गया है। राधिका का यह वीडियो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
अनन्या और गौरी का वीडियो
मुंबई में चल रहे फैशन वीक से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनन्या पांडे और गौरी खान को एक साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में अनन्या और शाहरुख खान की पत्नी गौरी कई लोगों के बीच में बातें करती नजर आ रही हैं।