'धुरंधर' से दूर पुराने गाने सुन रहे प्रकाश राज
इस बीच जब लोग 'धुरंधर 2' की कहानी और इस बार सितारों के परफॉर्मेंस पर चर्चा कर रहे हैं, तब चर्चित एक्टर प्रकाश राज ने क्रिप्टिक पोस्ट से ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है कि वे 'धुरंधर' से बहुत दूर हैं। साझा किए वीडियो में वे पुराने गानों का आनंद ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने दर्शकों से पूछा है कि वे क्या कर रहे हैं? प्रकाश राज ने फिल्म 'धुरंधर' का नाम हैशटैग के साथ लिखा है।
प्रकाश राज ने किया धुरंधर पर तंज?
प्रकाश राज के एक्स अकाउंट पर साझा किए गए हालिया पोस्ट को देखकर लग रहा है मानों वे इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर तंज कस रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करने वाले साउथ सितारों, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर पर भी अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी की है। दरअसल, प्रकाश राज ने एक्स पर एक पोस्ट री-शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'धुरंधर 2 की तारीफ अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और राम चरण कर चुके हैं। क्या किसी बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया है'? प्रकाश राज ने इस पोस्ट को कोट करते हुए लिखा है, 'दायित्वों के संकेत दक्षिण में भी फैल रहे हैं'।
साउथ सितारों ने की फिल्म की तारीफ
बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ में साउथ एक्टर राम चरण पोस्ट कर चुके हैं। उनके अलावा अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा जैसे सितारे भी फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके कर चुके हैं। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।