'सन ऑफ सरदार' और 'वॉर छोड़ो न यार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके मुकुल देव के बैग में सिगरेट मिलने से जेट एयरवेज ने उन्हें फ्लाइट से उतार दिया। इस बात का खुलासा खुद मुकुल ने ट्विटर पर किया है।
मुकुल अमृतसर एक अवॉर्ड रिसीव करने जा रहे थे जब उनके साथ ये घटना हुई। उनके बैग में एक डेड ई-सिगरेट पड़ी थी जिसके कारण जेट एयरवेज ने उन्हें टेक ऑफ करने से पांच मिनट पहले ही उतार दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे टेक ऑफ से पांच मिनट पहले उतार दिया गया। ये नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन है।'
I was unceremoniously off loaded from a jet airways flight 5 mins before take off. There was an old dead e cigarette in my check in bag.
— mukul dev (@mukulldevv) May 4, 2017
The sad part is I was on my way to Amritsar to receive an award. Complete violation of air regulations.
— mukul dev (@mukulldevv) May 4, 2017
मुकुल ने आगे ट्वीट में लिखा कि जब उन्होंने स्टाफ से इस मामले में मदद करने को कहा था तो उसने एक फिल्मी डायलॉग बोल जवाब दिया। 'उसने कहा हम सिक्यूरिटी में इंसानियत नहीं दिखा सकते। हिंदी फिल्म डायलॉग। वाह!'
I told the jet airways staff that pls be humane abt it. They replied there's no humanity in security. Hindi film dialogue. Wah!
— mukul dev (@mukulldevv) May 4, 2017