फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhbir: स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'मुखबिर द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' का हुआ एलान, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Tue, 16 Aug 2022 04:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जी 5 ने अपनी एक नई स्पाई थ्रिलर सीरीज 'मुखबिर' का एलान कर दिया है। यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन
मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे भारत देश ने कल पूरे उमंग और उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। पूरा देश 15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा था। छोटे-से छोटे बच्चे से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी आजादी की खुशी में झूम रहे थे। इसी जश्न को दोगुना करने के लिए जहां अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी देशभक्ति फिल्म 'तारिक' का एलान कर सभी को चौंका दिया था, वहीं देश के एक चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी अगली स्पाई थ्रिलर ड्रामा सीरीज का एलान भी कर दिया है। इस घोषणा ने सभी के दिलों में खुशी की लहर दौड़ उठी है।     

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके को सभी ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। सभी देशवासियों ने इस खास दिन पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। ऐसे में इस मौके पर  ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी 5' ने स्पाई थ्रिलर सीरीज 'मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' का एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए किया है। इस सीरीज में एक गुमनाम नायक की कहानी को सबके सामने पेश किया जाएगा। वायरल भयानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 'इस स्वतंत्रता दिवस पर, हम अपने गुमनाम नायकों को सलाम करते हैं। सभी युद्ध, युद्ध के मैदान में नहीं जीते जाते हैं। मुखबिर द स्टोरी ऑफ स्पाई...जल्द ही जी 5 पर।'

'मुखबिर द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' की कहानी हमारे देश के एक भारतीय गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह एजेंट हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहकर देश के लिए सीक्रेट जानकारी हासिल करता है। 60 के दशक में हुई सत्य ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होगी। सीरीज में एजेंट अपनी राह में आने वाली सारी परेशानियों का डटकर सामना करता है और हमेशा कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है।  पोस्ट में साझा किए गए टीजर में एक मेज पर नक्शे दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई दे रही है। इसके साथ ही एक व्यक्ति का चेहरा भी दिख रहा है, जिसे भारत का एक गुप्त एजेंट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

इस स्पाई थ्रिलर सीरीज का निर्देशन शिवम नायर और जयप्रद देसाई द्वारा किया गया है। यह सीरीज इस साल 'जी 5' पर प्रीमियर के लिए तैयार है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। सीरीज में जैन खान दुर्रानी, प्रकाश राज, आदिल हुसैन, बरखा बिष्ट, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा और जोया अफरोज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें