फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: 'देर होने से पहले इन कॉकरोच को बाहर फेंको’, प्रोटेस्ट में शामिल हुए जेन जी पर भड़के मुकेश खन्ना

Fri, 31 Jul 2026 12:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna: अभिनेता मुकेश खन्ना ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखी है। उन्होंने उन छात्रों को चेतावनी दी है, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। उन्होंने लोगों से एक अपील भी की है।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसका विरोध प्रदर्शन चर्चा में रहा है। कई सेलेब्स ने इस पार्टी और उनके विरोध प्रदर्शन का सपोर्ट किया है। कई ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने इस पार्टी और विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है। आलोचना करने वालों में अभिनेता मुकेश खन्ना भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


मुकेश खन्ना ने दी ये सलाह
मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सीजेपी की आलोचना की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन कॉकरोच को बाहर फेंक दो। घर में जब कॉक्रोच आ जाते हैं, तो हम क्या करते हैं? उन्हें ढूंढ कर, पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं। इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए। जो बच्चे इनके बहकावे में आकर, जोश में बहुत ही गलत बोल गए हैं। उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा स्टेटमेंट इतिहास में रिकॉर्ड हो गया है।'

मुकेश खन्ना - फोटो : आईडीबीएम
संगत में कीड़े बन गए हो
उन्होंने आगे लिखा 'तुम इनकी संगत में खुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचाएंगे। सरकारी मदद बंद हो जाएगी। शायद तुम्हें कई वीजा भी ना मिले।'

Kiara Advani: 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने कियारा आडवाणी को जन्मदिन पर दिया तोहफा? पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात

क्या बोले मुकेश खन्ना?
उन्होंने कहा कि अगर 25 वर्षों के बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकेगा तो आप समझ सकते हैं कि हमारा देश कहां जाएगा। ये वो लोग नहीं हैं जिन्होंने नीट विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की थी। ये लोग सरकार गिराने का इरादा रखने वाले लोग हैं। प्रदर्शन के बाद पार्टियां करने वाले लोग हैं। ये आंदोलन छात्रों का आंदोलन नहीं था। ये बाहरी पैसों से किया गया आंदोलन था। ये हमारे देश के छात्र नहीं है। छात्र कभी इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अपना करियर बर्बाद होने से पहले आप लोग संभल जाएं।
विज्ञापन

शक्तिमान के रोल में मशहूर हुए मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी हिस्सा लिया था। विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। सीजेपी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन की भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी आलोचना की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें