राघव जुयाल और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों जुड़ा था शहनाज गिल और राघव जुयाल का नाम?
राघव ने तो शादी वाली बात मजाक में कही लेकिन इन दिनों करीबी दोस्त शहनाज गिल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। सवाल है कि आखिर इनका नाम क्यों एक-साथ जोड़ा गया। तो बता दें कि राघव जुयाल और शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में राघव जुयाल ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा था कि सलमान खान ने सिर्फ मजाक किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके और शहनाज के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था।
बर्थ डे पार्टी में साथ दिखे
हाल ही में दोनों राघव की बर्थ डे पार्टी में साथ दिखे। यहां पर जिस तरह से राघव ने शहनाज का ख्याल रखा, उसे देखकर फैंस को लगा कि इनके बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। लेकिन इन बातों के बावजूद राघव और शहनाज एक-दूसरे को बस अच्छा दोस्त बताते हैं।