फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: मुकेश खन्ना ने लगाई मेकर्स को लताड़, साई पल्लवी के एक्शन सीन पर जताई आपत्ति; अनुपम खेर से पूछा सवाल

Tue, 10 Nov 2026 03:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • मुकेश खन्ना ने फिल्म ‘रामायण’ की जमकर आलोचना की है। 
  • अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टर ने मेकर्स पर सवाल उठाये। 
  •  इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर पर भी काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना, साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर अपनी बेबाक राय सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच रखते रहते हैं। इस बार उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ के बारे में भी काफी कुछ कहा। उन्होंने फिल्म में साई पल्लवी अभिनीत मां सीता के किरदार के बारे में अपने विचार रखे।

विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने अनुपम खेर की समीक्षा पर भी सवाल उठाये। 

फिल्म पर क्या बोले मुकेश? 
 मुकेश खन्ना ने अपने हालिया ब्लॉग में फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘वाल्मीकि की रामायण में सीता मां को वॉरियर नहीं दिखाया गया है। मेकर्स ने अपनी कल्पना के हिसाब से फिल्म बनाई है। अफसोस होता है कि हमारे ही धर्म के हिंद के हिंदू मेकर्स बस पैसा कमाने के लिए धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। हालांकि मैंने ये फिल्म नहीं देखी है. लेकिन रिव्यूज, पब्लिक ओपिनियन, प्रोमो और क्लिप्स के आधार पर मैं फिल्म पर बात कर रहा हूं। मैं 1200 रुपये की टिकट देकर फिल्म नहीं देखेंगे। वो प्रोड्यूसर को फिल्म की कमाई नहीं देना चाहेंगे। क्योंकि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आस्था से खिलवाड़ किया है।’

Trending Videos

साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब

सीता मां योद्धा नहीं थीं
अपने यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना ने कहा, ‘रामायण में कहीं भी ऐसा नहीं है जहां पर सीता माता फाइट कर रही हों। वो मॉर्टम प्रिंसिपल की पत्नी वह,आशा सेवा भाव दर्शाया गया है। पति के साथ वन वनवास में रहना स्वीकारा। सीता ने कभी राज दरबार नहीं मांगा. सीता कभी फाइटर नहीं थीं। अगर वो फाइटर थीं तो अपहरण करने वाले  रावण से लड़ती। प्रोड्यूसर ने कहा कि ये सीन हमने अद्भुत रामायण से लिया है। अब ये अद्भुत रामायण क्या होती है? ओरिजनल रामायण वाल्मीकि जी ने लिखी थी। प्रोड्यूसर ऐसी हिम्मत किसी और धर्म में करके दिखाए।'

विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर पर क्या बोले मुकेश? 
आगे अपने वीडियो में  मुकेश खन्ना ने अनुपम खेर के रामायण को लेकर दिये गए रिव्यू की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘अनुपम खेर ने फिल्म की जबरदस्त तारीफ की थी। मुझे एक्टर का रिव्यू देखकर हैरानी हुई। लेकिन जब मुझे पता चला कि अनुपम ने रामायण में जटायु के किरदार को आवाज दी है। तब मुझे  समझ आया कि वो क्यों फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें