फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश का 84 साल की उम्र में निधन, हाल ही में हुए थे कोरोना निगेटिव

Sun, 18 Apr 2021 11:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मुकेश खन्ना के बड़े भाई का मुंबई में निधन
  • कोरोना की जटिलता से आए हार्ट अटैक से हुआ निधन
  • भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स के कई बार अध्यक्ष बने थे सतीश खन्ना
विज्ञापन
मुकेश खन्ना, सतीश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है और मनोरंजन जगत से भी सितारों के संक्रमित होने की खबर आ रही है। वहीं 'शक्तिमान' शो के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना का निधन हो गया। सतीश खन्ना का कोरोना संक्रमण से जुड़ी परेशानियों के बाद आए हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो 84 साल के थे।

विज्ञापन


मुकेश खन्ना ने एक चैनल को अपने बड़े भाई के निधन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि, 'कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मेरे बड़े भाई सतीश खन्ना होम क्वारंटीन हो गए थे। वो डॉक्टरों द्वारा बताए तमाम एहतियात भी बरत रहे थे और दवाईयां ले रहे थे। 8 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी। शनिवार की दोपहर को भाई बेहद कमजोरी महसूस कर रहे थे और अपने बड़े बेटे की गोद में ही वो चल बसे'। मुंबई स्थित घर पर ही उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि, 'मुंबई में बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहने वाले सतीश खन्ना को अटैक आने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में एडमिट होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया'।

अपने भाई के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'भाई साहब बचपन से क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस जैसे कई खेल खेलने के शौकीन थे। उन्हें टेनिस से काफी लगाव था। जब तक उन्हें कोरोना नहीं हुआ था वो शारीरिक रुप से फिट थे और रोजाना टेनिस खेलते थे।
विज्ञापन


सतीश खन्ना भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स के कई बार अध्यक्ष भी बने थे। गौरतलब है कि मुकेश खन्ना पिछले दिनों कोरोना के मरीजों, अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडीसिविर इंजेक्शों की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिय जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनावों और धार्मिक आयोजनों में जुटी भीड़ को लेकर भी सवाल उठाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें