फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारकां' ट्रेलर 2: एकदम क्रेजी है अर्जुन कपूर की ये फैमिली

Thu, 20 Jul 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मुूबारकां ट्रेलर
विज्ञापन
अर्जुन कपूर की जल्द आने वाले कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला ट्रेलर और गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। अब नए ट्रेलर में भी फिल्म में होने वाली जबरदस्त कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की चाचा- भतीजे की जोड़ी नजर आने वाली है।
विज्ञापन


सबसे मजेदार बात ये है कि फिल्म में भी अर्जुन और अनिल ने चाचा-भतीजे का रोल निभाया है। इस फिल्म में अर्जुन की क्रेजी फैमिली से मुलाकात करवाई गई है। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी।

फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें