फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम पंचाल की मदद को आगे आई हरियाणा सरकार, दिए 5 लाख रुपए

Thu, 20 Jul 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सीताराम पंचाल - फोटो : Rajeev Bhatia Facebook
विज्ञापन
किडनी और फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे अभिनेता सीताराम पंचाल की मदद को हरियाणा सरकार आगे आई है। उनके इलाज के लिए सरकार ने 5 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चौधरी ने पंचाल की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राज्य सरकार से भी मदद मांगी थी। पंचार हरियाणा के  जींद जिले के रहने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से चौधरी ने कहा, 'सरकार ने पंचाल के अकाउंट में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं और बाकी योजनाओं के तहत भीि मदद करने के लिए तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री भी पंचाल की मदद को आगे आया है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने मदद का वादा किया है।' 

सीने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने भी लोगों से पंचाल की मदद की गुहार लगाई है। सीताराम पंचाल को करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला, लेकिन अब उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि वो पिछले 10 महीनों से बिस्तर पर ही हैं। उनके पास इलाज के लिए बिलकुल भी पैसे नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी जिसके बाद चारों तरफ से लोग उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। सीताराम पंचाल ने पान सिंह तोमर, पीपली लाइव, जॉली एलएल बी 2, सल्मडॉग मिलिनेयर, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें