ट्रांसजेंडर प्रतियोगी नीरजा पूनिया की जब शो से एलिमिनेट हो गई तो गैंग लीडर्स रिया चक्रवर्ती ने कंटेस्टेंट्स से गुजारिश की कि वो अपने पावर का इस्तेमाल करके नीरजा को फिर से शो में वापस बुला ले, लेकिन नीरजा को वापस बुलाने में किसी भी प्रतियोगी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। नीरजा को गले लगाकर रिया चक्रवर्ती खूब रोईं। उन्हें नीरजा के शो से बाहर होने का दुख था। रिया ने कहा कि इससे मेरा दिल टूट गया है क्योंकि मैं जानती हूं कि वह कहां से आती है और यह उसके लिए कितना मायने रखता है।
नीरजा के बाहर होने से गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती काफी इमोशनल हो गई और नीरजा के गले लगकर रोने लगी। रिया ने इस दौरान कहा कि कोई बात नहीं तुमने इस शो में आकर जो किया वो लोगों के लिए एक मिसाल बन गया है। नीरजा के संघर्ष और शो में जिस तरह से वो खेली, इसके लिए जज सोनू सूद ने भी नीरजा को सराहा और कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, आगाज अच्छा हुआ है। सीने ने आगे कहा कि तुम लोगों के लिए मिसाल बनोगी। इस एलिमिनेशन के बाद प्रिंस गैंग के लिए जहां चीजें अच्छी हो रही हैं, वहीं गौतम गुलाटी व रिया चक्रवर्ती के गैंग का मुश्किल भरा वक्त चल रहा है।
शो के जज सोनू सूद ने घोषणा करते हुए कहा था कि गौतम व रिया के गैंग को मिलाकर दो प्रतियोगी बाहर होंगे। सोनू ने प्रिंस के गैंग को सुरक्षित बताया, तो प्रिंस टीम के प्रतियोगी खुशी से झूम उठे। रिया के गैंग से नीरजा और गौतम के गैंग से दिग्विजय एलिमिनेट हुए हैं। गोतम और प्रिंस के बीच नोकझोंक देखने को मिली है, जो अक्सर देखने को मिलती है। प्रिंस ने गौतम पर फेक होने का कमेंट किया, जिससे गौतम भड़क गए और प्रिंस नरूला के साथ जबरदस्त कहासुनी हुई। सोनू सूद को बीच बचाव करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 'जाने जान' से विजय वर्मा का पहला लुक हुआ जारी, जासूस के किरदार में गुत्थी सुलझाते नजर आए अभिनेता