फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'

Tue, 13 Jun 2023 02:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म पर कोई न कोई बात होती रहती है, अक्सर यह शब्द चर्चा का विषय बना रहता है। बात करण जौहर की हो रही है तो ये सभी जानते हैं कि वह अपनी फिल्मों के लिए काफी मशहूर रहते हैं और उनका शो कॉफी विद करण भी चर्चा भी बना रहता है।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह ऐसा बयान दे देते हैं तो कभी कोई उनपर आरोप लगा देता है। करण जौहर ऐसे शख्स हैं जिनपर नेपोटिज्म का आरोप तो कई बार लग चुका है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब कंगना रणौत पहुंचीं थीं तो उन्होंने करण जौहर के सामने ही ऐसी बात कही थी। तब से करण पर अक्सर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। अब खबर आ रही है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म पर एक शो लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन

करण जौहर ला रहे  हैं नया शो
फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म पर कोई न कोई बात होती रहती है, अक्सर यह शब्द चर्चा का विषय बना रहता है। बात करण जौहर की हो रही है तो ये सभी जानते हैं कि वह अपनी फिल्मों के लिए काफी मशहूर रहते हैं और उनका शो कॉफी विद करण भी चर्चा भी बना रहता है। अब इस शो से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि करण जौहर शोटाइम लेकर आ रहे हैं जो कि नेपोटिज्म पर ही आधारित होगा। 

इसे भी पढ़ें- Javed Akhtar: नौ पैग पीकर नौ मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था यह रोमांटिक गाना, गायक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
 

इसपर आधारित होगा
दरअसल काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल के ट्रेलर' लॉन्च के मौके पर डिज्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड कंटेंट गौरव बनर्जी ने 'शोटाइम' के बारे में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिज्नी पर और क्या नया आने वाला है। इसी दौरान उन्होंने बताया कि करण जौहर एक शो लेकर आने वाले हैं जिसका नाम शोटाइम होगा। जो कि बॉलीवुड नेपोटिज्म पर आधारित होगा। 
विज्ञापन

और क्या क्या आएगा
हॉटस्टार पर आने वाले दिनों में कई सीरीज आने वाली हैं। इसके बारे में गौरव ने बताया कि सुपर्ण एक और सीरीज कर रहे हैं जो कि इसी साल आ जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नीरज पांडे के साथ भी वह एक सीरीज बनाने जा रहे हैं। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। इसके अलावा क्रिमिनल जस्टिस, आर्या और स्पेशल ऑप्स के भी नए सीजन आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें