रोती नजर आईं मृणाल
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मृणाल रोती हुई नजर आ रही हैं और काफी उदास दिख रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में मृणाल ने लिखा, 'कल का दिन कठिन था, लेकिन आज मैं ज्यादा मजबूत, समझदार और खुश हूं। हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई उसे जोर से नहीं पढ़ते हैं। मैं अपनी कहानियों के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं, क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखी गईं बातों को सीखने की जरूरत है।
Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है
वीडियो में साझा की खुशी
इस तस्वीर को साझा करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह इस तस्वीर के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में मृणाल कहती हैं कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब उन्हें लग रहा था कि वह काफी कमजोर हैं और लाचार महसूस कर रही हैं। उन्हें लग रहा था कि उनसे नहीं हो पाएगा, लेकिन उन्होंने कर दिखाया और आज वह बहुत खुश हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिरकार वह किस वजह से परेशान थीं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान के 'ब्रेकअप' पर कैसा होता है मां अमृता का रिएक्शन, जान हो जाएंगे दंग