फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऐसा जीवन जिसकी कल्पना नहीं की थी’, करियर के 10 साल पूरे होने पर मृणाल ने लिखा खास संदेश; फैंस को दिया तोहफा

Thu, 19 Mar 2026 10:04 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

10 Years Of Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को बॉलीवुड में दस साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने खुशी जताते हुए एक पोस्ट साझा की है। जानिए क्या कुछ कहा और फैंस को दिया क्या खास तोहफा…
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर का फिल्मी करियर आज दस साल का हो गया है। उनकी पहली फिल्म ‘लव सोनिया’ आज से दस साल पहले रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म में मृणाल के अभिनय को पसंद किया गया था। अब आज इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने ‘लव सोनिया’ के समय को याद किया। साथ ही उन्होंने ‘लव सोनिया’ के फैंस के लिए एक सरप्राइज भी दिया।

आज से दस साल पहले…

विज्ञापन

19 मार्च को अपनी पहली फिल्म ‘लव सोनिया’ और अपने करियर के 10 साल पूरे होने पर मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में मृणाल ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में एक बेहद निजी संदेश लिखा।




फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,   ‘आज से दस साल पहले… मैंने पहली बार फिल्म सेट पर कदम रखा था। एक सपना, एक शुरुआत, एक ऐसा जीवन जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।’

देखने को मिलेंगे ‘लव सोनिया’ के डिलीटेड सीन

विज्ञापन

इस दौरान अपनी पोस्ट में मृणाल ठाकुर ने फैंस के लिए खास घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 'लव सोनिया' के कुछ अनदेखे डिलीट किए गए सीन ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि 24 घंटे में पहली बार हम 'लव सोनिया' के नौ अनदेखे डिलीट किए गए सीन रिलीज करेंगे। शुक्रवार को सुबह 10 बजे भारतीय समयानुसार यूट्यूब पर प्रीमियर होगा।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैं हूं बड़े साहब’, दानिश इकबाल ने बताया मेकअप में लगता था कितना समय? ‘धुरंधर 2’ की राजनीति पर कही ये बात

ऐसी है फिल्म की कहानी
तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित 'लव सोनिया' 2016 में निर्माण शुरू होने के बाद 2018 में रिलीज हुई थी। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म सोनिया की उस जर्नी को दर्शाती हैं, जिसमें वह अपनी बहन प्रीति को बचाने की कोशिश करती है। जिसे अंतरराष्ट्रीय यौन तस्करी में बेच दिया गया था। कहानी में तब एक भयावह मोड़ आता है, जब सोनिया खुद इस जाल में फंस जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें