अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' जल्द रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया में 15 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब उन्होंने अपने इंडस्ट्री में इस सफर के बारे में कई बातें शेयर कीं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवार के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। जानें क्या बोलीं मृणाल ?
मृणाल ने खुद मांगा था डायरेक्टर से रोल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा, 'मैंने डायरेक्टर रवि उदयवार का काम उनकी फिल्म 'मॉम' में देखा था। तब से ही मेरा उनके साथ काम करने का मन था। मैंने उनसे कहा मैं अपके साथ काम करना चाहती हूं।
इसके फौरन बाद ही मैंने पूछा तो हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं सर? मैं अपने करियर की शुरुआत से ही काफी बेबाक रहीं हूं। मेरा यह मानना रहा है कि आज में जिस मुकाम पर हूं वह सिर्फ अपने साहस की वजह से।'
मृणाल ठाकुर और आदित्य धर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इससे पहले आदित्य से मांग चुकी हैं काम
आगे इस इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, 'ये पहली बार नहीं है जब मैंने खुद किसी डायरेक्टर के काम से प्रभावित होकर साथ काम करने की मांग की हो, इससे पहले भी मैंने 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर से भी फिल्म के लिए बात की थी।'
'मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते'
मृणाल ने कहा, 'मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते। मुझे इसके लिए पीछे भागना पड़ता है। कोशिश करनी पड़ती है कि मेरा चेहरा निर्देशकों को याद रहे। उनसे (निर्देशकों से) कहना पड़ता है कि सर मैं हूं इसी इंडस्ट्री में। मुझे किसी दिन कास्ट कर लेना।
मुझे आज भी याद है जिस दिन मैं निर्देशक आदित्य धर के पास गई थी। तब मुझे ठीक तरह ये यह भी नहीं पता था कि काम कैसे मांगते हैं ?'
आगे मृणाल ने कहा कि काम के लेकर उनका हमेशा एक सजग नजरिया होता है। जिसका काम उन्हें प्रभावित करता हैं वो खुल कर उनकी तारीफ करती हैं और साथ काम करने की इच्छा जाहिर करतीं हैं।
दो दीवाने सहर में
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
मुणाल की अगली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में' है। यह 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मृणाल के अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।