मृणाल के लिए सु्प्रिया ने लिखी प्यारी बात
इस वीडियो में सब खुशी-खुशी साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। मृणाल लैवेंडर कलर की सुंदर सलवार-सूट में बहुत अच्छी लग रही हैं। सुप्रिया ने मृणाल के लिए लिखा, 'मृणाल अपने प्यारे घर में ढेर सारा प्यार, स्वादिष्ट खाना, मिठाई और ढेर सारी बातें। हम सब फिर उसी जगह पहुंच गए जहां से ये रिश्ता शुरू हुआ था। बस ऐसे ही तरक्की करती रहो मेरी प्यारी लड़की।'
सुप्रिया ने मनाया मधु राजा का जन्मदिन
शो में मृणाल की मां का रोल करने वाली सुप्रिया शुक्ला ने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए। इनमें कई साल बाद पूरी टीम एक साथ दिख रही थी। सुप्रिया ने शो की एक सीनियर अभिनेत्री मधु राजा के जन्मदिन पर बहुत प्यारा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'आप हजारों साल जियो। हम हमेशा ऐसे ही मिलते रहें, हंसते-खिलखिलाते रहें और गोलगप्पे, चाट-पकौड़ी खाते रहें।'
सीरियल 'कुमकुम भाग्य'
मृणाल ने बॉलीवुड में आने से पहले ‘कुमकुम भाग्य’ में बुलबुल का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें बहुत नाम मिला। 2016 में उनके किरदार की कहानी खत्म हो गई (शो में बुलबुल की मौत दिखाई गई)। सुप्रिया शुक्ला ने शो में मृणाल की मां का रोल किया था, जबकि मुख्य किरदार सृति झा ने निभाया था। ‘कुमकुम भाग्य’ उस समय टीवी का सबसे पॉपुलर शो था।
यह भी पढ़ें: बेटे तैमूर ने पूछा पिता से करियर को लेकर सवाल? अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करते हैं सैफ अली खान