फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: रिश्तों को लेकर मृणाल ने की बात, बोलीं- न जाने अभिनेता जीवनसाथी के बारे में क्यों छिपाते हैं?

Sun, 02 Jul 2023 11:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर की 'लस्ट स्टोरीज 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अभिनेत्री अगली बार एसवीसी 54 में विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया से निकलकर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर लोगों के दिलों में बस चुकी हैं। दुलकर सलमान के साथ 'सीता रामम' में काम कर दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अभिनेत्री अब नीना गुप्ता और अंगद बेदी के साथ 'नेटफ्लिक्स' की 'लस्ट स्टोरीज 2' में आर बाल्की द्वारा निर्देशित सेगमेंट का हिस्सा हैं। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्हें बिल्कुल भी समझ नहीं आता है कि आखिर कलाकार अपने रिश्तों और लाइफ पार्टनर्स को छिपाकर क्यों रखते हैं।

विज्ञापन

मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
पहले जमाने में ज्यादातर सभी अभिनेता अपने रिश्तों को छिपाते थे और शायद ही कभी अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करते थे। लेकिन आज का जमाना अलग है जहां अधिकांश अभिनेता अपने रिश्तों को पब्लिकली एक्सेप्ट करते हैं। इस पर मृणाल ठाकुर ने कहा, 'भगवान का शुक्र है कि मैं इस युग में पैदा हुई हूं जहां मैं अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात कर सकती हूं। मैंने पहले भी बात की है। मैंने अपने ब्रेकअप के बारे में भी बात की है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आप इन अनुभवों से सीखते हैं और मुझे खुशी है कि आज मैं भी ऐसे लोगों से घिरी हुई हूं, जो अपने साथी के बारे में, अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के बारे में जो महसूस करते हैं, उसके बारे में बहुत मुखर हैं।' 
Karan Johar: 'तुम क्या मिले' की बदौलत पूरा हुआ करण जौहर के 'बचपन का सपना', जानें क्या था निर्देशक का खास ख्वाब

मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के विचार के प्रति काफी खुले विचार रखती हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर उनका पार्टनर इंडस्ट्री से नहीं है या वे इसे निजी रखना चाहते हैं, तो वह ऐसा नहीं करेंगी। इसका मतलब साफ है मृणाल अपने पार्टनर के विचारों को भी उतनी ही अहमियत और इज्जत देना चाहती हैं, जितनी वह अपनों की करती हैं। वह बोलीं, 'जाहिर तौर पर एक पब्लिक फिगर होने के नाते… लेकिन अगर मेरा पार्टनर इस इंडस्ट्री से नहीं है, और वह नहीं चाहता कि यह सार्वजनिक हो, तो इसकी चर्चा नहीं करूंगी। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि अगर मैं शादी करूंगी तो मुझे काम नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मृणाल ठाकुर ने बहुत से कलाकारों को धन्यवाद दिया। वह बोलीं, '...इसलिए मैं बहुत बेहतर स्थिति में हूं और नीना मैम, अंगद बेदी, करीना कपूर खान, नेहा धूपिया जैसे लोगों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है। इन लोगों ने इंडस्ट्री की चीजों को सामान्य किया है। यह अब बहुत सामान्य है, और यदि आपका बच्चा बीस या तीस साल में है तो यह बिल्कुल ठीक है।' मृणाल ठाकुर इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ अंगद बेदी, नीना गुप्ता अहम भूमिका में हैं। इसके साथ ही वह जल्द ही 'एसवीसी 54' में विजय दवेरकोंडा के साथ काम करती दिखाई देंगी।
Ananya Panday: 'लोग सोचते रहें कि मैं किसे डेट कर रही हूं', डेटिंग लाइफ पर अनन्या पांडे का विस्फोटक बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें