मृणाल का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर कीं। इन सभी वीडियो में मृणाल के फैंस फिल्म को देखकर उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में मृणाल भी फैंस के बीच फिल्म का आनंद लेती नजर आईं। स्टोरी में मृणाल ने लिखा, "SOS 2 का मिडनाइट शो देखते हुए तालियां और सीटियां बजीं। अब तक का सबसे अच्छा एहसास।"
फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
"सन ऑफ सरदार 2" को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने मिलकर बनाया है, जबकि एनआर पचीसिया, प्रवीण तलरेजा और कुमार मंगत पाठक इसके निर्माता हैं। फिल्म पहले 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 1 अगस्त को रिलीज किया गया। इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल जैसे कई शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है।
यह भी पढ़ें: Arpita Khan Birthday: सलमान खान की बहन अर्पिता का आज है जन्मदिन, पति आयुष शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में दी बधाई..