अहान पांडे और अनीत पड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf
अनीत का लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। इसमे लीड हीरो अहान पांडे फिल्मी परिवार से आते हैं। वे चंकी पांडे के भतीजे यानी चिक्की पांडे के बेटे हैं। दर्शक इस फिल्म की हीरोइन अनीत पड्डा की निजी जिंदगी के बारे में जानने को भी उत्साहित है। इसी उत्सुकता के चलते वे अभिनेत्री की सोशल मीडिया प्रोफाइल फॉलो कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अनीत की लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल हो रही है, जिसमें कई अहम जानकारी हैं।
पॉलिटिकल साइंस में किया है ग्रेजुएशन
दर्शकों ने अनीत पड्डा का लिंक्डइन अकाउंट खोज निकाला। इंटरनेट पर वायरल हो रही अभिनेत्री की यह प्रोफाइल उनके दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बनाई गई थी। प्रोफाइल के मुताबिक अनीत पड्डा पॉलिटिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। हालांकि, बीते काफी वक्त से यह प्रोफाइल अपडेट नहीं है।
एयरलाइंस में भी काम कर चुकी हैं अनीत
लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक अनीत पॉलिटिकल साइंस में बीए कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक एयरलाइंस में इंटर्नशिप भी की। साथ ही यह भी जिक्र है कि वे एक सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि राजनीति विज्ञान को कितना महत्व देती हैं। साथ ही अभिनय में दिलचस्पी के बारे में भी लिखा है।
300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने वाली है 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है। यह म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।