फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: फैन के फोटोशॉप वीडियो पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, लोगों ने किया ट्रोल, तो बांधे तारीफों के पुल

Sat, 02 Nov 2024 02:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को यह अच्छा नहीं लगा जब एक प्रशंसक ने दिवाली पर उनके साथ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने पोस्ट पर कमेंट किया और प्रशंसक को फटकार लगाते हुए कहा कि यह कूल नहीं है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मृणाल ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में काम करने से पहले मृणाल कई हिट टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। मृणाल अब इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने एक प्रशंसक के वीडियो पर निराशा जताई। इसके साथ ही उसे फटकार भी लगाई। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


एडिटेड वीडियो देखकर भड़की मृणाल
मृणाल ठाकुर को यह अच्छा नहीं लगा जब एक प्रशंसक ने दिवाली पर उनके साथ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने पोस्ट पर कमेंट किया और प्रशंसक को फटकार लगाते हुए कहा कि यह कूल नहीं है। कुछ घंटों बाद, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि उनका दिल टूट गया, जब उन्होंने देखा कि उनके फैन ने और कलाकारों के साथ भी एडिटेड वीडियो पोस्ट किए हैं।

प्रशंसक को लगाई फटकार
एडिटेड वीडियो में फैन मृणाल के साथ पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कमेंट कर लिखा “भाई क्यों झूठी तसल्ली दे रहा है आप अपने आप को? आपको लगता है आप जो ये कर रहे हैं वो कूल है? जी नहीं।
विज्ञापन


लोगों से की यह खास अपील
कुछ घंटों बाद, अभिनेत्री ने वही वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैप्शन के साथ साझा किया: "आशा है कि आप एक दिन अच्छी फिल्में एडिट करेंगे! गुड लक हैप्पी दिवाली।" उन्होंने कहा, "दोस्तों, आप लोग बच्चों की जान लोगे क्या? मैंने वो कमेंट कर दिया... पहले जब मैंने देखा मैं खुश हुई... चलो किसी और के साथ न सही इनके साथ ही मैं दिवाली तो मना रही हूं। फिर मैंने उसका पेज खोला और फिर मैंने देखा कि उन्होंने और अभिनेत्री के साथ अपना वीडियो एडिट किया है! मेरा दिल टूट गया! मैं बहुत दुखी थी! मुझे बस उम्मीद है कि वो और लोगों का दिल न तोड़ें!”

Joju George: 'पानी' का नकारात्मक रिव्यू करने पर जोजू ने दे डाली व्लॉगर को धमकी, वायरल वॉइस रिकॉर्ड से मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें