फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उनकी तो भ्रष्ट बुद्धि भी खराब है...’, राहुल गांधी के 'माल और कबाब' बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 05 Feb 2026 02:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Reacts To Rahul Gandhi Statement: हाल ही में राहुल गांधी ने संसद परिसर में एपस्टीन फाइल मामले को लेकर एक बयान दिया। यह बयान देते हुए उनकी शब्दावली काफी आपत्तिजनक रही। इसी बात पर सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
कंगना रनौत, राहुल गांधी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के एपस्टीन फाइल मामले को दिए गए बयान को लेकर आपत्ति जाहिर की है। उनकी बुद्धि को भष्ट्र बताया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला और कंगना रनौत ने क्या कहा? 

राहुल गांधी के बयान पर कंगना ने जताई नाराजगी 

विज्ञापन

एएनआई से की गई बातचीत में कंगना रनौत कहा, ‘उनकी जो शब्दावली है, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइल को लेकर कहा कि इसमें अभी बहुत माल है, कबाब है। जबकि उस जगह पर बच्चियों को मारा गया। आप सोच सकते हैं कि जिस इंसान की इतनी नीच सोच हो सकती है, इतनी खराब और भष्ट्र बुद्धि हो सकती है तो उनसे क्या उम्मीद रख सकते हैं।’ 
 


 

कंगना रनौत संसद में भी मुखरता से रखती हैं मुद्दे
कंगना रनौत विपक्ष पर, राहुल गांधी पर कई बार पलटवार कर चुकी हैं। विपक्ष जिस तरह से संसद में व्यवहार करता है, उसे लेकर भी कंगना ने पहले भी काफी कुछ कहा है। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी कई बार निशाना साध चुकी हैं। एपस्टीन मामले का जिक्र जब राहुल गांधी ने किया तो कंगना ने खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की। राहुल गांधी के शब्दाें को लेकर उन्हें आपत्ति जाहिर की है।

विज्ञापन


कंगना रनौत का करियर फ्रंट?
कंगना रनौत बतौर सांसद इस समय सक्रिय हैं। अभिनय करना भी उन्होंने छोड़ा नहीं है। इस साल की शुरुआत में वह फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम रही हैं। जिन्हें लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें