अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज की घोषणा कर दी है। प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की अपडेट शेयर करते हुए बताया कि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 12 मई से नेटफ्लिक्स पर यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की स्ट्रीमिंग अपडेट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "एक निडर मां, अपने बच्चों के प्रति उसका अटूट प्यार और एक लगातार चलने वाला संघर्ष। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी को दुनिया से रूबरू होते हुए देखें, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को बनाने के लिए सागरिका चक्रवर्ती की किताब ‘द जर्नी ऑफ ए मदर’ का सहारा लिया गया है। 2011 की घटना है। नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने ‘बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार’ के आरोप में सागरिका के दो बच्चों को उनसे जबरन ले लिया। दो साल के अथक संघर्ष के बाद वह अपने बच्चों को दोबारा हासिल कर सकीं। भारत के विदेश मंत्रालय को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। नॉर्वे सरकार और अपने पति के परिवार के खिलाफ सागरिका ने पूरे दम-खम से कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अपने दोनों बच्चों को वापस पाया। ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ फिल्म के केंद्र में यही घटना है। फिल्म में मुख्य किरदार का नाम देविका चैटर्जी है। पर्दे पर इस किरदार को निभाया है रानी मुखर्जी ने। वहीं उनके पति की भूमिका में हैं टालीवुड के अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य।
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य के 'दुर्भाग्यपूर्ण' वाले बयान पर एक्स वाइफ सामंथा का पलटवार? सुर्खियों में क्रिप्टिक नोट