फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर सांसद के विवादित बोल, महिलाओं में गुस्सा

Thu, 06 Jul 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
इनोसेंट वरीद थेकेथला
विज्ञापन
सांसद और मलयालम मूवी आर्टिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष इनोसेंट वरीद थेकेथला ने मलयाली सिनेमा पर विवादित बयान दिया है। थेकेथला का कहना है कि मलयाली सिनेमा में कास्टिंग काउच केवल खराब औरतों के कारण होता है।
विज्ञापन


मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बोलते हुए थेकेथला ने कहा, 'मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एकदम साफ है। यहां कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर किसी भी महिला के साथ बुरा व्यवहार होता है तो अब पूरी मीडिया को पता चल जाता है लेकन अगर कोई महिला खराब है तो वो इसका विरोध नहीं करेगी।' उनके बयान के बाद से महिलाओं में काफी गुस्सा है।

केरल की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने कहा, 'अपने बयान से उन्होंने दिखा दिया कि उनके अंदर महिलाओं को लेकर बिलकुल सम्मान नहीं है। वो असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।' अपने बयान पर बवाल मचता देख थेकेथला ने फेसबुक पर इसकी सफाई पेश की। उन्होंने लिखा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। 'मैं ये कहना चाह रहा था कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री पहले के मुकाबले अब महिलाओं के लिए सुरक्षित है। असोसिएशन महिलाओं के हित में काम करना जारी रखेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें