तमिलनाडु के थिएटर मालिकों ने GST के विरोध में हड़ताल कर दी है। इसके चलते करीब 1100 सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। हाल ही इस हड़ताल का समर्थन करते हुए साउथ सुपरस्टर रजनीकांत ने कहा है सरकार को लोगों की मांग को सुनना चाहिए और उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए क्योंकि ये कई लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है।
हड़ताल का समर्थन करने के लिए रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। इससे पहले कमल हासन भी इस हड़ताल का समर्थन कर चुके हैं। दरअसल GST के विरोध में सिनेमागरों के मालिकों ने हड़ताल की हुई है तना ही नहीं थिएटर मालिकों ने 3 जुलाई से सारे शो भी कैंसिल कर दिए हैं।
बता दें कि GST लागू होने होने से 100 रुपए से ज्यादा वाले टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं 100 रुपए से नीचे वाले टिकटों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। राज्य के सिनेमा थिएटर ओनर फेडरेशन के एक सीनियर पर्सन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया, 'हमें 53 फीसदी टैक्स देने को मजबूर किया जा रहा है।
Keeping in mind the livelihood of Lakhs of people in the tamil film industry, I sincerely request the TN GOVT to seriously consider our plea
— Rajinikanth (@superstarrajini) July 4, 2017
ऐसे में लोगों के लिए थिएटर में फिल्में देखना मुमकिन नहीं होगा।' वहीं तमिलनाडु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट अबिरामि रामनाथन ने कहा, 'सरकार को GST के बारे में हो रही कंफ्यूजन को क्लियर करना चाहिए। थिएटर मालिकों ने टिकटों की एडवांस बुकिंग भी कैंसिल कर दी है।
शनिवार और रविवार को पहले के दाम पर टिकट बेचे जा रहे हैं। थिएटर मालिक सरकार से गुहार लगाएंगे कि GST को वापस लिया जाए।'