लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं अलाया
हाल ही में मुंबई के एक फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि अलाया ने अपनी नाक और होंठ की सर्जरी करवा ली है। इस पर अलाया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट करके जवाब दिया। वीडियो में अलाया ने अपने चेहरे को जूम करके कहा, 'दोस्तों, कमेंट्स में बहुत लोग कह रहे हैं कि मैंने नाक और होंठ की सर्जरी करवाई है। मैं वादा करती हूं, मैंने कुछ भी नहीं करवाया है।'
मालिश का है कमाल
अलाया ने आगे कहा, 'अगर मैंने सर्जरी करवाई होती तो मैं खुशी-खुशी आपको बता देती। मैं ऐसी नहीं हूं जो बात छुपाऊं या झूठ बोलूं। देखो, नाक वही है, होंठ भी वही हैं। बस रोशनी का फर्क है। अच्छी आदतें, ज्यादा पानी पीना और चेहरे की मालिश से चेहरा अच्छा लग रहा होगा। लेकिन सर्जरी बिल्कुल नहीं हुई है।'
अलाया एफ का करियर
अलाया ने फिल्म ‘जवानी जानमन’ से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने ‘फ्रेडी’, ‘ऑलवेज प्यार विद डीजे मोहब्बत’ और ‘यू-टर्न’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह फिल्म ‘श्रीकांत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आई थीं। वह पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: बहन को पत्नी समझने पर फरदीन खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- 'ये मेरी बीवी नताशा नहीं...'