मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार था। अमृता अरोड़ा को इस एपिसोड में मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान के साथ लंच करते हुए देखा गया। इस एपिसोड में हमारा ध्यान दोनों बहनों की इस लंच डेट ने नहीं बल्कि अमृता अरोड़ा के द्वारा मलाइका की स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट पर दी गई प्रतिक्रिया ने खींचा था। दरअसल, हालिया एपिसोड में अमृता अरोड़ा ने मलाइका द्वारा किए जाने वाले जोक्स पर अपनी नाराजगी जताई है, जिसको लेकर दोनों बहनों में एक बार फिर कलह दिखाई दी।
Kutte Trailer: तब्बू के तेवरों से चौंकने को रहिए तैयार, ठेठ देसी ट्रेलर के रिलीज की आसमान की तैयारी पूरी
एपिसोड में अमृता अरोड़ा को मलाइका अरोड़ा से कहते सुना गया कि, 'मैंने उस दिन कुछ नहीं कहा, लेकिन स्टैंडअप तुमने किया था उसमें किए गए जोक्स को लेकर तुम थोड़ी संवेदनशील हो सकती थीं। तुमने लगभग सारे जोक्स मेरी ही बारे में किए थे....मेरे बड़े कपड़े पहनने से लेकर मेरे खाली बैठने तक..सभी कुछ मेरे बारे में था। यह सब कुछ ऐसा था जो तुम मुझे फोन करके भी बता सकती थीं। मुझसे पूछ सकती थी कि क्या तुम्हारे ऐसे करने से मुझे कोई दिक्कत तो नहीं है।'
Urfi Javed: उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा बैठा था आरोपी
अमृता अरोड़ा की बात को सुनकर मलाइका अरोड़ा भी चुप नहीं रही। अभिनेत्री बोलीं, 'स्टैंडअप कॉमेडी इसी तरह से होती है।' इसके जवाब में अमृता भड़कते हुए बोलती हैं,'तो क्या तुम स्टैंडअप कॉमेडी के चक्कर में किसी एक ही इंसान पर चढ़ाई कर देते हैं? क्योंकि मैं ऐसे पांच मौके बता सकती हूं जब तुम इस तरह से कर चुकी हो।' अमृता के यह सब कह देने के समय और बाद में मलाइका खामोश दिखाई दीं।
Ratna Pathak: रत्ना पाठक को नहीं पसंद आई RRR, राजामौली की फिल्म को बताया 'रिग्रेसिव'