फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cirkus Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म से चोरी किया गया 'करंट लगा' गाना? सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

Tue, 20 Dec 2022 12:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म सर्कस विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और नेटिजन्स का दावा है कि 'करंट लगा' को साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के गाने से कॉपी किया गया है।

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन, रणवीर सिंह और दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर लाइम लाइट पर बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के गाने करंट लगा पर बवाल मच गया है। आखिर यह बवाल क्यों हो रहा है आइए जानते हैं...

विज्ञापन

'करंट लगा' गाना रिलीज होने का बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म के गाने में रणवीर और दीपिका पादुकोण के किलर डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। दोनों फिर से अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत रहे हैं। लोगों को दोनो के ये केमिस्ट्री बेहद इंप्रेस कर रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर गाने को कॉपी करने का एक अलग ही हंगामा खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें: ये रहीं इस साल की IMDB टॉप 10 भारतीय फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ एक ही फिल्म लिस्ट में शामिल

जी हां, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और नेटीजंस का यह दावा है की करंट लगा गाने को साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के गाने से कॉपी किया गया है। दोनों गानों का एक एडिटेड वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'खोदा बॉलीवुड, निकला साउथ।' तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले फिल्मों की नकल करो अब गाने की।'
 
विज्ञापन

बता दें कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्टर कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें