फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के रास्ते पर दीपक डोबरियाल

Tue, 05 Apr 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिनेमाई लोगों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। आने वाली फिल्म लॉलीपॉप सिंस 1947 के लीड ऐक्टर दीपक डोबरियाल का किरदार केजरीवाल के राजनीतिक उत्थान की तर्ज पर रचा गया है।
विज्ञापन


तनु वेड्स मनु सीरिज के पप्पी के रूप में लोकप्रिय डोबरियाल मानते हैं कि फिल्म उनके करिअर को नया मोड़ देगी। सूत्रों के अनुसार दीपक फिल्म में ऐसे सुधारवादी युवक बने हैं जो राजनीतिक व्यवस्था से असंतुष्ट है।

परिवर्तन चाहता है। फिल्म का निर्देशन मंजू बंसल ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। लॉलीपॉप सिंस 1947 में रसिका दुग्गल, मनु ऋषि चड्ढा और नवाब शाह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक स्वीकार करते हैं कि उनका रोल लोगों को अरविंद केजरीवाल की याद दिलाएगा

दीपक डोबरियाल
दीपक स्वीकार करते हैं कि उनका रोल लोगों को अरविंद केजरीवाल की याद दिलाएगा। वह कहते हैं, ‘मेरा किरदार साधारण हिंदुस्तानी युवा का है जो आज की आत्मकेंद्रित राजनीति से खफा है और व्यवस्था के हाथों मूर्ख बनना नहीं चाहता। उसके दादाजी की चाह है कि पोता राजनीति में जाए और इसे सुधारे। वह दादा का सपना पूरा करने की कोशिश करता है।’

साथ ही दीपक इस बात पर भी जोर देते हैं कि यह कहना गलत होगा कि मेरा रोल पूरी तरह से केजरीवाल के जीवन और करिअर पर आधारित है। यह फिल्म हल्का-फुल्का राजनीतिक व्यंग्य है। फिल्म में पहली बार हनी सिंग और हार्ड कौर ने मिलकर एक गीत गाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें