फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों रोए डेविड धवन? वरुण की एंट्री ने खींचा ध्यान; देखें वीडियो

Sat, 23 May 2026 03:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Hai Jawani To Ishq Hona Hai Trailer Launch Event: शनिवार को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर कई ऐसी बातें हुईं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। डेविड धवन के रोने से लेकर वरुण धवन की एंट्री तक लाइमलाइट में रही। 

विज्ञापन
ट्रेलर लॉन्च पर वरुण धवन और डेविड धवन हुए भावुक - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर पहले 21 मई को रिलीज होने वाला था लेकिन एक विवाद के कारण यह टाल दिया गया। आज शनिवार यानी 23 मई को वरुण की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। साथ ही मुंबई में एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया। इसमें फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन, एक्टर वरुण धवन और बाकी स्टार कास्ट नजर आई। इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन फूट-फूटकर रोए। वरुण के बारे में कई बातें डायरेक्टर और पिता होने के नाते उन्होंने साझा की। साथ ही वरुण की एंट्री भी बड़ी स्वैग वाली रही।  

क्याें रो पड़े डायरेक्टर डेविड धवन? 

विज्ञापन

डेविड धवन का ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इसमें वह फूट-फूटकर रो रहे हैं। ऐसा वरुण धवन की वजह से हुआ। डेविड कहते हैं, ‘एक एक्टर के तौर पर वरुण इंप्रूव करेगा, आप जैसा चाहेंगे, वैसा यह रोल करेगा। लेकिन एक बेटे के तौर पर यह बहुत ही अच्छा है। मैं जब बीमार था, तो हर वक्त हॉस्पिटल में रहता था।’ डेविड ने यह भी बताया कि कैसे वरुण उनके बहुत केयर करते हैं। यह बताते हैं कि डायरेक्टर डेविड धवन रो पड़े। पिता को राेते देख वरुण धवन भी इमोशनल हो गए। 

वरुण धवन ने पिता डेविड के साथ अलग ढंग से की थी एंट्री
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ क्वाड बाइक में एंट्री ली। इस स्वैग वाली एंट्री ने पैपराजी और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वरुण की अपने पापा के साथ इस मौके पर बॉन्डिंग, प्यार साफ नजर आ रहा था।
 
  
विज्ञापन

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?  
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे शामिल हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें