फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुईं फराह खान, पीवी सिंधु संग दिए पोज; लिखा भावुक नोट

Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Children: फराह खान साल 2008 में मां बनीं थीं। अब उनके बच्चे इतने बड़े हो गए हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया है। फराह ने अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और एक दिलचस्प पोस्ट लिखी है। 
विज्ञापन
बच्चों के साथ फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और यूट्यूबर एक अच्छी मां भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने तीनों बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लिया। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें वह अपने बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन



फराह के बच्चे हुए बड़े

फराह खान IVF के जरिए साल 2008 में तीन बच्चों की मां बनीं थीं। उनके तीनों बच्चे अब इतने बड़े हो गए हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया है।



ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचीं फराह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरियोग्राफर के तीनों बच्चे मुंबई के एक बड़े स्कूल में पढ़ते हैं। तीनों बच्चे पास हो गए हैं। फराह खान स्कूल की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचीं थीं। यहां पहुंच कर वह काफी खुश नजर आईं।



बच्चों ने नीता और सिंधु के साथ दिए पोज

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह अपने बच्चों के साथ हैं। नीता अंबानी ने बच्चों को सर्टिफिकेट दिए हैं। 
फराह के बच्चों के साथ नीता अंबानी और पीवी सिंधु ने पोज दिए हैं। पीवी सिंधु बच्चों के साथ पोज देते हुए काफी खुश नजर आईं। 
विज्ञापन



फराह ने लिखी दिलचस्प पोस्ट 

तस्वीरों के साथ फराह ने लिखा 'समझ नहीं आता कि क्या ज्यादा मुश्किल है। बच्चों की परवरिश करना या उन्हें विदा करना? वो अपने सपनों की जितनी चाहें उतनी ऊंची उड़ान भर सकते हैं। उनके लिए एक घोंसला (घर) हमेशा उनका इंतजार करता रहेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें